Vikasnagar News: डाकपत्थर-शिवपुरी में उक्रांद का हर घर चर्चा, हर घर प्रचार अभियान
विकासनगर, जुलाई 13 -- Vikasnagar News: विकासनगर। उत्तराखंड क्रांति दल ने विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के डाकपत्थर-शिवपुरी में सोमवार को हर घर चर्चा, हर घर प्रचार अभियान के तहत सघन जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर स्थानीय लोगों से संवाद किया और विभिन्न जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम में विकासनगर शहर के कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ उनियाल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह नेगी, हरबर्टपुर शहर अध्यक्ष उत्तम मेहरा, जिला उपाध्यक्ष अनिल पंवार, सुरेंद्र कुकरेती, पूरण भट्ट, देवी प्रसाद डंगवाल, भूपेंद्र बिष्ट, सीमा कुकरेती, रंजना, बोडनी, शोभा जोशी, अनिता नयाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.