विकासनगर, अक्टूबर 19 -- नेहरू मार्केट डाकपत्थर में लक्ष्मण शक्ति प्रसंग Vikasnagar News: विकासनगर, कार्यालय संवाददाता। श्री रामलीला समिति नेहरू मार्केट डाकपत्थर की ओर से सोमवार को लक्ष्मण शक्ति प्रसंग का भव्य मंचन किया गया। करीब डेढ़ घंटे तक चले मंचन को देखने के लिए रामलीला में दर्शकों की भीड़ लगी रही। लक्ष्मण और मेघनाद के बीच भीषण युद्ध, शक्तिबाण प्रहार और हनुमान-भरत मिलन के दृश्यों ने दर्शकों को भावुक और रोमांचित कर दिया। मंचन में भगवान श्रीराम की आज्ञा लेकर लक्ष्मण युद्धभूमि में पहुंचते हैं, जहां उनका मेघनाद से भीषण युद्ध होता है। एक मुख्य और दो मायावी मेघनाद के दृश्य ने दर्शकों का विशेष ध्यान खींचा। मेघनाद के शक्तिबाण से लक्ष्मण के मूर्छित होने पर भगवान श्रीराम व्याकुल हो उठते हैं। इसके बाद हनुमान-भरत मिलन और लक्ष्मण के होश में आने के...