Vikasnagar News: ठाकुरपुर में 25 लाख से बनेगी 500 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क
विकासनगर, अक्टूबर 30 -- Vikasnagar News: सेलाकुई, संवाददाता। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के ठाकुरपुर गांव में दुर्गा मंदिर से काली मंदिर तक 500 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण किया जाएगा। शुक्रवार को विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने 25 लाख एक हजार 94 रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया।सड़क निर्माण से ग्रामीणों और मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विधायक ने कहा कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार स्थानीय जरूरतों के अनुसार किया जा रहा है। सड़क, पेयजल और सिंचाई से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्चना क्षेत्री, भावना शर्मा, दुर्गा राजपू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.