Vikasnagar News: ट्रेड टैक्स को लेकर व्यापारियों में हलचल, खुली बैठक में होगा फैसला
विकासनगर, सितम्बर 11 -- Vikasnagar News: नगर पंचायत की ओर से ट्रेड टैक्स को लेकर की जा रही कवायद के विरोध में व्यापारी लामबंद हो गए हैं। शुक्रवार को उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री गौरव सहगल के नेतृत्व में व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें प्रस्तावित ट्रेड टैक्स को लेकर व्यापारियों से सुझाव लिए गए। बैठक में व्यापारियों ने टैक्स व्यवस्था और उसकी दरों को लेकर अपनी-अपनी बातें रखीं। व्यापारियों का कहना है कि किसी भी नए कर को लागू करने या उसकी दर निर्धारित करने से पहले व्यापारियों की वास्तविक स्थिति और उनकी समस्याओं को समझना जरूरी है। व्यापारियों ने कहा कि टैक्स व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिससे व्यापारियों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न पड़े। बैठक के बाद व्यापारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष धीरज चौधरी से भी वार्ता की। अध्यक्ष ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.