Vikasnagar News: टोंस फिर चेतावनी स्तर के करीब, प्रशासन अलर्ट
विकासनगर, सितम्बर 17 -- Vikasnagar News: पहाड़ों में हो रही बारिश के चलते टोंस नदी का जलस्तर एक बार फिर चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गया है। टोंस 643.60 मीटर के चेतावनी स्तर से महज 10 सेंटीमीटर नीचे बह रही हैं। वहीं यमुना का जलस्तर भी 454.76 मीटर के खतरे के निशान से 61 सेंटीमीटर नीचे दर्ज किया गया है। लगातार बारिश होने पर दोनों नदियों के जलस्तर में और वृद्धि की आशंका बनी हुई है। इस बरसात में टोंस नदी अब तक चार बार चेतावनी स्तर पार कर चुकी है, जिससे नदी किनारे बसे इलाकों में लोगों की चिंता बढ़ी हुई है। प्रशासन ने बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अलर्ट जारी रखते हुए कालसी क्षेत्र के हरिपुर, व्यास नहरी और रूहाड़ा तथा विकासनगर के बाड़वाला, भीमावाला और ढकरानी में लोगों को नदी की ओर नहीं जाने की सलाह दी है। वहीं, बरसाती नदियों और नालों के उफान ने भी ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.