विकासनगर, जुलाई 10 -- Vikasnagar News: शिक्षक पात्रता परीक्षा से छूट और पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की मांग को लेकर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, उपशाखा सहसपुर के नेतृत्व में शिक्षकों ने ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद उप शिक्षा अधिकारी सहसपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया। शिक्षकों ने मांग की कि शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को सेवा में बने रहने और पदोन्नति के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा से छूट दी जाए। इसके लिए अधिनियम एवं संबंधित नियमों में आवश्यक संशोधन करने की भी मांग की गई। धरने के दौरान शिक्षकों ने अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग भी उठाई। यह भी पढ़ें- Dehradun News: विकासनगर के प्राथमिक...