विकासनगर, अक्टूबर 23 -- Vikasnagar News: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के उत्तीर्णांक में एससी, एसटी और ओबीसी अभ्यर्थियों को मिलने वाली छूट को लेकर विवाद गहराने लगा है। सामान्य वर्ग के कुछ लोगों की ओर से छूट का विरोध किए जाने पर उत्तराखंड एससी-एसटी एम्प्लाइज फेडरेशन ने नाराजगी जताई है। फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष रघुवीर सिंह तोमर ने कहा कि नियमानुसार मिलने वाली रियायतों का विरोध सामाजिक न्याय की भावना के विपरीत है। तोमर ने कहा कि पात्रता मानकों में नियमानुसार छूट का उद्देश्य वंचित वर्गों को समान अवसर उपलब्ध कराना है। टीईटी के उत्तीर्णांक निर्धारित करते समय राष्ट्रीय दिशा-निर्देशों और राज्य सरकार के वैध प्रावधानों का पालन किया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- सामान्य को 60, आरक्षित के 40% अंक पर बवाल, उत्तराखंड TET एग्जाम में आरक्षण पर ...