Vikasnagar News: टीआरसीएम से हटाया जाएगा आसन बैराज का कचरा
विकासनगर, नवम्बर 10 -- Vikasnagar News: विकासनगर, संवाददाता। आसन बैराज ढालीपुर में नदी के पानी के साथ बहकर आने वाले कचरे को हटाने के लिए ट्रैश रैक क्लीनिंग मशीन (टीआरसीएम) खरीदी जाएगी। यूजेवीएनएल करीब 9.45 लाख रुपये की लागत से यह मशीन खरीदेगा। इसके संचालन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आसन बैराज में पानी के प्रवेश मार्ग पर लोहे की जालियां लगी हैं। नदी के साथ बहकर आने वाली लकड़ियां, पत्तियां, झाड़ियां और प्लास्टिक इनमें फंस जाते हैं। लंबे समय तक कचरा जमा रहने से पानी का प्रवाह रुक सकता है। इससे बैराज के संचालन और बिजली उत्पादन पर भी असर पड़ता है। इस समस्या से बचने के लिए टीआरसीएम मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। यह मशीन जालियों में फंसे कचरे को निकालकर पानी का रास्ता साफ रखेगी। मशीन करीब तीन मीटर गहराई तक लगी जालियों की सफाई कर सकेगी।मशीन के न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.