Vikasnagar News: झाड़ू-पोंछा लगाने के बहाने क्लीनिक के गल्ले से चोरी, महिला गिरफ्तार
विकासनगर, अक्टूबर 27 -- Vikasnagar News: क्लीनिक में झाड़ू-पोंछा लगाने के बहाने गल्ले से रुपये चोरी करने के आरोप में सेलाकुई पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला की निशानदेही पर उसके ठिकाने से चोरी किए गए 56 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, प्रभात एन्क्लेव, भाऊवाला स्थित ठाकुर क्लीनिक के संचालक राजेश्वर सिंह निराला ने 16 अक्टूबर 2026 को सेलाकुई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि क्लीनिक में झाड़ू-पोंछा लगाने वाली विभा देवी ने गल्ले से रुपये चोरी कर लिए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तहत मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने 27 अक्टूबर को आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.