Vikasnagar News: जौनसार बावर में मलवा, बोल्डर गिरने से पांच मार्गों पर आवाजाही ठप
विकासनगर, सितम्बर 9 -- Vikasnagar News: जौनसार-बावर में बारिश थमने के बावजूद जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पा रहा है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण बुधवार को भी कालसी-चकराता क्षेत्र के पांच प्रमुख मोटर मार्गों पर यातायात ठप रहा। सड़कों पर मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर आने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग मार्ग बंद होने के कारण बीच रास्ते से ही वापस लौटने को मजबूर हुए। भूस्खलन के कारण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कालसी के अंतर्गत सिली खड्ड-कुनैन-सैंज, गास्कीगाड गडोग-सक्रोल, परियाड-सिमोग और नागथात-बिसोई मोटर मार्ग बंद रहे। वहीं लोनिवि चकराता के अंतर्गत सवाई मोटर मार्ग पर भी यातायात बाधित रहा। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार मार्ग अवरुद्ध होने का सीधा असर ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी के साथ स्कूली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.