Vikasnagar News: जौनसार-बावर में धूमधाम से मनाया गया जेंदोई पर्व, लोकगीतों और हारुल पर देर रात तक थिरके ग्रामीण
विकासनगर, नवम्बर 10 -- Vikasnagar News: जौनसार-बावर के बाबर, देवघार और कड़माड़ की चार खतों समेत खत पशगांव में इन दिनों दिवाली का उल्लास छाया हुआ है। दिवाली के चौथे दिन मंगलवार को क्षेत्र में जेंदोई पर्व धूमधाम से मनाया गया। गांवों में लोकगीतों और पारंपरिक नृत्य की धूम रही। दोपहर बाद ग्रामीण पंचायत के आंगनों में एकत्र हुए और सामूहिक रूप से लोकगीत गाते हुए पारंपरिक नृत्य किया। इस दौरान जौनसार-बावर की प्रसिद्ध हारुल और लोकगीतों की धुन पर महिला, पुरुष और युवा देर रात तक झूमते रहे। लोकगीतों में क्षेत्र की सामाजिक परंपराओं, रीति-रिवाजों और ग्रामीण जीवन की झलक देखने को मिली। गीतों के माध्यम से पुरानी लोक परंपराओं को भी याद किया गया। दिवाली के मौके पर घरों में तैयार किए गए विभिन्न पारंपरिक पकवानों का भी लोगों ने आनंद लिया। बुधवार सुबह महासू देवता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.