Vikasnagar News: जौनसार के 30 मोटर मार्गों पर ठप रहा यातायात
विकासनगर, जुलाई 21 -- Vikasnagar News: भारी बारिश के बीच मलबा आने से मंगलवार को जौनसार बावर की लाइफलाइन चकराता-कालसी मोटर मार्ग जहां दस घंटे बंद रहा। वहीं 30 अन्य मोटर मार्गों पर भी यातायात बाधित हो गया। हर दिन बंद हो रहे मार्गों से सम्बंधित ग्रामीणों की मुसीबतें कम नहीं हो पा रही हैं। सोमवार रात हुई भारी बारिश से जौनसार बावर की लाइफलाइन कालसी चकराता मोटर मार्ग मलबा आने से जजरेड के पास अवरूद्ध हो गया। जिसके चलते देर रात विकासनगर से चकराता और चकराता से देहरादून आने जाने वाले वाहन रात भर वहीं फंसे रहे। कालसी चकराता मार्ग पर यातायात न हो पाने से क्षेत्र के किसान अपनी नगदी फसले विकासनगर, देहरादून मंडियों पर समय से नहीं पहुंचा पाये। रविवार शाम को जौनसार बावर क्षेत्र में बंद हुए मार्ग सोमवार को यातायात के लिये बाहाल हो गए व कोई नया मार्ग भी बंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.