विकासनगर, जुलाई 12 -- Vikasnagar News: जनजातीय क्षेत्र जौनसार-बावर में बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण पहाड़ों से लगातार गिर रहे मलबे और पत्थरों की चपेट में आकर रविवार को क्षेत्र के कुल 13 मोटर मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गए। सड़कों के बंद होने से यातायात प्रभावित है, जिसका सीधा असर क्षेत्र के ग्रामीण किसानों पर पड़ा है। मलबा आने से जो मार्ग बाधित हैं उनमें सावड़ा-डुंगरी, रायगी-कुल्हा, कोटि-कनासर-बिंसोन, पुरोडी-रावना-डामटा और माक्टी-पोखरी-मारब-खोरा मार्ग, कोटी-डिमऊ-लेल्टा, कोरूवा-क्वरना-मगरोली, बिजऊ-कोप्टी और दातनू-बडनू-जोशीगांव मोटर मार्ग, बोसान बैंड मोटर मार्ग, बाडवाला-जुड्डो और गडोल-सक्रोल मोटर मार्ग शामिल हैं। सड़कें बंद होने के कारण किसानों की तैयार नगदी फसलें मंडियों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। यह भी पढ़ें- Champawat...