Vikasnagar News: जौनसार के 12 मोटर मार्गों पर यातायात ठप रहा
विकासनगर, जुलाई 28 -- Vikasnagar News: जौनसार-बावर जनजातीय क्षेत्र में बीते रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण क्षेत्र की एक दर्जन से अधिक सड़कें जगह-जगह भूस्खलन और मलबे के कारण पूरी तरह बंद हो गई हैं। मुख्य मार्गों सहित कई ग्रामीण मोटर मार्गों के बाधित होने से यातायात ठप है, जिससे स्थानीय किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वर्तमान में क्षेत्र के किसान अपनी नगदी फसलों (सब्जियों) की तुड़ाई कर उन्हें मंडियों तक पहुंचाने में जुटे हैं। लेकिन, भारी बारिश और सड़कों पर आए भारी मलबे और पत्थरों ने उनके लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। फसलें समय से मंडियों तक न पहुंच पाने के कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में फ्लैश फ्लड का खतरा; चारधाम यात्रा रुकी, भूस्खलन से हाईवे बं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.