Vikasnagar News: जौनसार के पांच मोटर मार्गों पर यातायात बाधित रहा
विकासनगर, सितम्बर 8 -- Vikasnagar News: बारिश से मंगलवार को जौनसार बावर के पांच मोटर मार्गों पर यातायात ठप रहा। मोटर और संपर्क मार्ग बंद होने के चलते किसानों को पीठ पर उपज ढोनी पड़ी। बंद मार्ग खोलने को संबंधित विभागों ने मौके पर जेसीबी लगाई हुई है। मंगलवार को कोटी-डिमऊ, खारसी-खाटुवा, नागथात-बिसोई, गास्की-गडोल-सकरौल, पटियाड़-समोग मोटर मार्ग पर यातयात ठप रहा, जिससे हजारों की आबादी गांवों में कैद होकर रह गई। किसानों को पैदल पीठ पर मलबे से गुजर कर उपज को मंडी की बजाय समीपी बाजारों में पहुंचाना पड़ा। कुछ किसान कालसी-चकराता रोड पर ही फल समेत अन्य चीजें बेच रहे हैं। कई वाहन गांव के संपर्क मार्गों पर फंसे हुए हैं। करीब पचास गांवों का आवागमन ठप रहा, जिसके कारण लोग कई किमी पैदल दूरी नापने को मजबूर हैं। जबकि तीन गांवों के किसानों की नकदी फसलें मंडी न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.