विकासनगर, जुलाई 26 -- Vikasnagar News: बारिश से जौनसार-बावर क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई गांवों के ग्रामीणों का शहर और मंडियों से संपर्क कटने से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। रविवार को भी क्षेत्र के चार मोटर मार्गों पर यातायात ठप रहा। मोटर और संपर्क मार्ग बंद होने के चलते किसानों को पीठ पर उपज ढोनी पड़ रही है। बंद मार्ग खोलने को संबंधित विभागों ने मौके पर जेसीबी लगाई हुई है।

क्षेत्र में यातायात बाधा रविवार को खरड़ी-बनियाना, लाखामंडल-जगथान, बाड़वाला-जुड्डो-मटोगी, सिलीखड्ड-कुनैन और लंबीधार-किमाड़ी मोटर मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिससे हजारों की आबादी गांवों में कैद होकर रह गई। किसानों को पैदल पीठ पर मलबे से गुजर कर उपज को मंडी की बजाय नजदीकी बाजारों में पहुंचाना पड़ा। कुछ किसान कालसी-चकराता रोड पर ही फल समेत अन्य चीजें बेच रहे हैं। क...