विकासनगर, अक्टूबर 10 -- Vikasnagar News: बाबूगढ़ स्थित आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में आयोजित श्याम संकीर्तन महोत्सव में खाटू श्याम बाबा की भक्ति का ऐसा रंग चढ़ा कि श्रद्धालु देर तक भजनों पर नाचते रहे। श्री खाटू श्याम सेवा मंडल न्यास विकासनगर की ओर से आयोजित महोत्सव में भजन गायकों की प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। बाबा श्याम के जयकारों और तालियों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने भक्ति में डूबकर संकीर्तन का आनंद लिया। महोत्सव में बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। उनकी आवाज में 'मेरी मां के बराबर कोई नहीं' और 'मेरे घर राम आए हैं' जैसे गीतों ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। मां की महिमा और प्रभु श्रीराम के आगमन से जुड़े गीतों ने माहौल को भक्तिरस से भर दिया। इसके साथ ही उनकी अन्य प्रस्तुतियों ने भी श्...