Vikasnagar News: जी-रामजी योजना के विरोध को लेकर विकासनगर,सहसपुर ब्लॉक में ग्राम प्रधानों का प्रदर्शन
विकासनगर, जुलाई 31 -- Vikasnagar News: जी-रामजी योजना में सुधार, पंचायतों को अधिक अधिकार देने और व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करने की मांग को लेकर शुक्रवार को विकासनगर और सहसपुर ब्लॉक परिसर में ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को ज्ञापन सौंपते हुए सरकार से शीघ्र आवश्यक संशोधन करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान प्रधानों ने कहा कि जी-रामजी योजना के वर्तमान स्वरूप में कई व्यावहारिक समस्याएं सामने आ रही हैं, जिससे ग्राम पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना था कि योजना की मौजूदा व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप नहीं है, जिसके कारण समयबद्ध तरीके से विकास कार्य कराना मुश्किल हो रहा है। प्रधानों ने कहा कि जी-रामजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.