Vikasnagar News: जिला सहकारी बैंक प्रबंध समिति की पूजा बनी निदेशक
विकासनगर, सितम्बर 8 -- Vikasnagar News: जिला सहकारी बैंक की प्रबंध समिति के निदेशक निर्वाचन में डॉ. पूजा गौड़ ने जीत दर्ज की है। उनकी जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और इसे पार्टी की एकजुटता का परिणाम बताया। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय समर्थकों और विभिन्न सहकारी समितियों से निर्वाचित मंडल सदस्यों को दिया। कहा कि यह केवल उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि उन सभी लोगों की जीत है जिन्होंने उन पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि वह सहकारिता के क्षेत्र को मजबूत करने तथा किसानों और गरीबों के हित में कार्य करने का प्रयास करेंगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता मूरत राम शर्मा और प्रताप रावत ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की एकजुटता के कारण यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन लगातार क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कार्य कर रहा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.