विकासनगर, अगस्त 2 -- Vikasnagar News: सड़कों के किनारे खड़े बेतरतीब वाहनों और बाजार की सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे ई-रिक्शा के चलते रविवार को वीकेंड पर पछुवादून जाम में जकड़ा रहा। इसके चलते सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चले जबकि जाम में फंसे लोगों और पर्यटकों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। रविवार सुबह 11 बजे डाकपत्थर तिराहे पर तीनों ओर वाहनों का जमावड़ा दिखाई दिया। तिराहे से अस्पताल चौक तक पचास मीटर के दायरे में वाहन रेंगते नजर आए। इस पचास मीटर के दायरे को पार करने में वाहनों को बीस मिनट से अधिक का समय लगा। इस दौरान राहगीरों को भी चलने लायक जगह एनएच पर नहीं बची थी। यह भी पढ़ें- Pakur News: ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से राहगीरों की बढ़ी परेशानी हालांकि तिराहे पर छह माह पूर्व ट्रैफिक लाइट लगाई गई है, लेकिन अभी तक इसे शुरू नहीं किया गया ह...