Vikasnagar News: जागड़ा पर्व: महासू मंदिरों में बही आस्था, श्रद्धा और भक्ति की बयार
विकासनगर, सितम्बर 14 -- Vikasnagar News: महासू धाम हनोल में रविवार को लूंग चढ़ाने से शुरू हुए आस्था के महापर्व जागड़ा की सोमवार को पूरे जौनसार-बावर में धूम रही। क्षेत्र के महासू मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। चारों ओर महासू महाराज के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालु टोलियों में महासू वंदना और हारुल गाते हुए मंदिरों में पहुंचे। जागड़ा पर्व के दूसरे दिन महासू मंदिर थैना, टुंगरा, पंचरा, भंजरा, कोटी, कोटूवा, अष्टि, कोरवा, क्वारना, टगरी, बुरास्वा समेत विभिन्न गांवों में श्रद्धा, आस्था और लोक संस्कृति की त्रिवेणी देखने को मिली। हजारों श्रद्धालुओं ने अपने ईष्ट देव के दर्शन कर मन्नतें मांगीं। सभी मंदिरों में देव लग्न के अनुसार देव पालकियों और निशानों को देव नायणी (देव स्नान) के लिए बाहर निकाला गया। पालकियों और निशानों के बाहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.