विकासनगर, जुलाई 7 -- Vikasnagar News: ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय चांदपुर के जर्जर भवन को लेकर स्थानीय अभिभावकों और ग्रामीणो की नाराजगी बढ़ती जा रही है। विद्यालय का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। दीवारों और छत में जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं। बरसात में छत से पानी टपकता है। बावजूद इसके करीब 30 बच्चे इसी भवन में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते भवन की मरम्मत या नए भवन का निर्माण नहीं कराया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष कमला देवी, ग्राम प्रधान अंजू देवी, राजेंद्र सिंह, अंजू मिर्जा, मीना देवी, आशा ने बताया कि विद्यालय भवन की मरम्मत के लिए तीन साल पहले प्रस्ताव शिक्षा विभाग को भेजा गया था, जिसके बाद बीते साल जुलाई माह में नौ लाख रुपए का बजट स्वीकृत हुआ। लेकिन...