Vikasnagar News: जमीन सौदे में धोखाधड़ी का आरोप,मुकदमा दर्ज
विकासनगर, सितम्बर 12 -- Vikasnagar News: कोतवाली सहसपुर में जमीन की सौदेबाजी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल मनोज नौटियाल ने बताया कि रायपुर देहरादून निवासी कृष्ण कुमार बहुगुणा ने तहरीर दी है। बताया कि उन्होंने ग्राम ढाकी सहसपुर निवासी सुखबीर सिंह से मौजा रामपुर कलां में करीब 15 बीघा भूमि का सौदा किया था। आठ अक्तूबर 2025 को हुए सौदे के बाद उन्होंने सुखबीर सिंह को करीब 35 लाख रुपये का भुगतान किया और जमीन से संबंधित दस्तावेज प्राप्त किए। आरोप है कि दस्तावेजों की जांच के दौरान उन्हें पता चला कि पहले दिखाए गए कागजात और बाद में उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों में अंतर है। पहले के दस्तावेजों में केवल सुखबीर सिंह और उनके भाई शशि कुमार के नाम थे, जबकि बाद के अभिलेखों में अकब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.