Vikasnagar News: जमीन पर कब्जे के विरोध में मारपीट और वाहन तोड़ने का आरोप
विकासनगर, अगस्त 17 -- Vikasnagar News: लक्ष्मीपुर गांव में जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास, मारपीट, गाली-गलौज और वाहन क्षतिग्रस्त करने के आरोप में पुलिस ने ग्राम प्रधान के पति समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सहसपुर निवासी इकबाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लक्ष्मीपुर गांव में उनकी भूमि है, जिसकी सीमा पर खूंटे लगाए हुए थे। आरोप है कि ग्राम प्रधान के पति सनव्वर समेत करीब 30-40 लोग भूमि पर पहुंचे और कब्जा करने का प्रयास करते हुए वहां लगाए गए खूंटे उखाड़ दिए। इकबाल के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपितों ने उसके और आदिल के साथ गाली-गलौज की और डंडों व धारदार हथियारों से मारपीट की। आरोपितों ने वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। कोतवाल प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.