Vikasnagar News: जमीन खरीदने के नाम पर बीस लाख की धोखाधड़ी
विकासनगर, जुलाई 4 -- Vikasnagar News: सेलाकुई,संवाददाता। पौड़ी गढ़वाल निवासी शिक्षा विभाग में तैनात एक व्यक्ति से सेलाकुई क्षेत्र में भूमि खरीद के नाम पर करीब 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता पुष्कर सिंह चौहान ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि जसवन्त सिंह, दिनेश सिंह, अनिल धस्माना और नीलम धस्माना ने अटकफार्म, सेलाकुई में जमीन दिखाकर विक्रय अनुबंध कराया और विभिन्न माध्यमों से उनसे करीब 20 लाख रुपये प्राप्त किए। इसके बाद 27 फरवरी 2025 को भूमि की रजिस्ट्री भी कराई गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब वह मौके पर कब्जा लेने पहुंचा तो पता चला कि संबंधित भूमि पर पहले से किसी अन्य व्यक्ति का कब्जा है और वह जमीन पर अपना स्वामित्व जता रहा है। आरोप है कि इस संबंध में पूछताछ करने पर आरोपितो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.