विकासनगर, सितम्बर 21 -- Vikasnagar News: खुशहालपुर में भूमि सौदे के नाम पर धोखाधड़ी कर दो करोड़ रुपये से अधिक की रकम हड़पने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता हरीश पाठक की तहरीर पर पुलिस ने घाटी डेवलपर्स फर्म के निदेशक समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता की तहरीर हरीश पाठक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2017 में खुशहालपुर स्थित भूमि को लेकर घाटी डेवलपर्स फर्म के निदेशक समेत अन्य लोगों से सौदा तय हुआ था। आरोप है कि सौदे के तहत अलग-अलग तिथियों में आरटीजीएस, एनईएफटी और चेक के माध्यम से करीब 47.90 लाख रुपये का भुगतान किया गया। इसके अलावा करीब दो करोड़ 30 हजार रुपये की राशि भी दिए जाने का तहरीर में उल्लेख किया गया है।

रोमांचक आरोप शिकायकर्ता के मुताबिक रकम का भुगतान करने के बावजूद भूमि से संबंधि...