विकासनगर, अगस्त 3 -- Vikasnagar News: चकराता संवाददाता। चकराता क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में नंदराम पुत्र पुशूराम, निवासी बिनसोन मशक, चकराता ने बताया कि 21 मई 2026 को उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने उनकी जन्मतिथि पूछी और इसके बाद वीडियो कॉल भी की। पीड़ित के अनुसार 28 मई 2026 को उनका मोबाइल नंबर बंद हो गया। इसके अगले दिन 29 मई से 1 जून 2026 के बीच उनके बैंक खाते से 1,14,550 की राशि निकाल ली गई। उनका आरोप है कि इस दौरान उन्हें लेनदेन का कोई संदेश भी प्राप्त नहीं हुआ। थाना प्रभारी चकराता बीएल भारती ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है...