विकासनगर, नवम्बर 3 -- Vikasnagar News: त्यूणी, संवाददाता। विकासखंड चकराता के क्षेत्र पंचायत केराड़ के अंतर्गत आने वाले गांवों में जंगली जानवरों का आतंक किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। बंदर, लंगूर, भालू और जंगली सूअर नकदी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं, आवारा पशु भी खेतों में घुसकर फसल बर्बाद कर रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और खेती करना मुश्किल होता जा रहा है। केराड़, सारनी, किस्तूड़, निमगा और शूनीर सहित आसपास के गांवों के किसानों का कहना है कि दिन-रात मेहनत से तैयार की गई फसलों को जंगली जानवर नष्ट कर रहे हैं। कई बार पूरी फसल बर्बाद होने से सालभर की मेहनत पर पानी फिर जाता है। किसान अजब सिंह, चंदन सिंह, भाग सिंह, चंदर सिंह, रतन सिंह, राहुल चौहान, जगबीर सिंह, राम सिंह, सुरेंद्र, नरबीर और यशपाल सहित अन्...