विकासनगर, अक्टूबर 26 -- Vikasnagar News: चकराता, संवाददाता। चकराता के छावनी बाजार में दुकानों के आगे फैले सामान से सड़क पर आवाजाही प्रभावित होने और बाजार में अव्यवस्था की समस्या को देखते हुए पुलिस ने व्यापारियों के साथ बैठक की। त्योहारों के दौरान बाजार में भीड़ बढ़ने की संभावना के मद्देनजर पुलिस ने दुकानदारों से नालियों और सड़क के आगे सामान न रखने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट किया कि त्योहारों के बाद अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।कोतवाली चकराता में आयोजित बैठक में वरिष्ठ उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि दुकानों का सामान सड़क और नालियों के आगे रखने से बाजार में लोगों की आवाजाही प्रभावित होती है। इससे स्थानीय लोगों और बाजार में खरीदारी के लिए आने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने व्यापारिय...