विकासनगर, जुलाई 25 -- Vikasnagar News: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर में शनिवार को छात्र संसद, कन्या भारती और शिशु भारती के निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डाकपत्थर के उप ग्राम प्रधान बृजेश कुमार, विद्यालय के पूर्व छात्र एवं छात्र नेता मनीष चतुर्वेदी, सामाजिक कार्यकर्ता अंकित गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह दिनेश तथा प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद जखमोला ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। यह भी पढ़ें- Purnia News: माउंट लिटेरा जी स्कूल में गरिमामयी इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयो...