विकासनगर, अगस्त 7 -- Vikasnagar News: अंबाड़ी स्थित प्रगति शिक्षा मंदिर जूनियर हाई स्कूल में शुक्रवार को यातायात नियमों, नशा मुक्ति तथा बच्चों के कानूनी अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई गई। दरोगा रूबी मौर्य ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क पर थोड़ी सी सावधानी कई अनमोल जीवन बचा सकती है। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और भविष्य को भी प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई तथा सभी से अपने परिवार और आसपास के लो...