Vikasnagar News: छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा घोष प्रशिक्षण
विकासनगर, जुलाई 3 -- Vikasnagar News: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़, विकासनगर में शुक्रवार से तीन दिवसीय प्रांतीय घोष प्रशिक्षण कार्यक्रम का गरिमामय शुभारंभ हुआ। संगीत, अनुशासन और राष्ट्रभावना से जुड़े इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। उद्घाटन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए घोष (बैंड) के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि घोष प्रशिक्षण विद्यार्थियों में अनुशासन, समर्पण और सामूहिकता की भावना विकसित करता है, जो उनके व्यक्तित्व निर्माण में सहायक सिद्ध होता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से संकुल प्रमुख मनोज रयाल और मुख्य घोष प्रश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.