Vikasnagar News: छात्र-छात्राओं को आग से बचाव की जानकारी दी
विकासनगर, जुलाई 25 -- Vikasnagar News: महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज डाकपत्थर में शनिवार को अग्निशमन विभाग ने आग से बचाव की जानकारी दी। इस दौरान अग्निशमन कर्मियों ने कहा कि अगर आग लग जाए तो बच्चे घबराएं नहीं बल्कि उसे बुझाने का प्रयास करें। आग लगने वाली जगह में मिट्टी व बालू देकर आग को बुझा सकते हैं। सभी विद्यालयों में आग नियंत्रण यंत्र लगाना जरूरी है। बच्चे उसका उपयोग कर आग पर काबू पा सकते हैं। इस दौरान मॉकड्रिल के माध्यम से अग्निशमन यंत्रों को चलाने की विधि बताया गया। अग्निशमन कर्मी नितिन शर्मा ने विभिन्न प्रकार की आग से बचाव, सुरक्षा उपायों और आपातकालीन प्रतिक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने आग लगने की विभिन्न परिस्थितियों पर प्रकाश डाला। सबसे पहले गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.