विकासनगर, अगस्त 24 -- Vikasnagar News: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कालसी में सोमवार को अग्निशमन विभाग डाकपत्थर के सहयोग से अग्नि सुरक्षा एवं बचाव जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अग्निशमन विभाग डाकपत्थर के सब इंस्पेक्टर कृपाराम शर्मा के नेतृत्व में टीम ने गैस सिलेंडर, शॉर्ट सर्किट समेत विभिन्न कारणों से लगने वाली आग पर शुरुआती स्तर पर काबू पाने के व्यावहारिक तरीके बताए बताए। विद्यार्थियों को बताया गया कि आग लगने पर घबराने के बजाय शांत रहते हुए तत्काल अग्निशमन विभाग और अन्य आपातकालीन सेवाओं को सूचना देनी चाहिए। अग्निशमन कर्मियों ने विद्युत उपकरणों का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने, ज्वलनशील पदार्थों को सुरक्षित रखने और अग्निशामक यंत्रों की नियमित जांच कराने पर भी जोर दिया। विद्यार्थियों को आपात स्थिति में लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का इस्तेमा...