Vikasnagar News: छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति किया जागरूक
विकासनगर, अगस्त 24 -- Vikasnagar News: इंडियन पब्लिक स्कूल बाबूगढ़ में सोमवार को छात्राओं के लिए सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वाइकल कैंसर के कारण, सावधानी, समय रहते पहचान और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। इनरव्हील क्लब ऑफ दून विकास की ओर से डॉ. मीना जैन ने छात्राओं से किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या को नजरअंदाज न करने और आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने का आह्वान किया। इस दौरान क्लब की अध्यक्ष अनामिका प्रशर, सचिव नम्रता अग्रवाल, प्रधानाचार्य अनिल बोहरा, ममता अग्रवाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विकासनगर में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार में छात्राओं को किया जागरूक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.