Vikasnagar News: छात्राओं की समस्याएं सुनेगी बालिका सुरक्षा समिति, मिलेगी कानूनी मदद
विकासनगर, अक्टूबर 27 -- Vikasnagar News: छात्राएं अपनी समस्याएं बिना किसी डर और संकोच के सामने रख सकें, इसके लिए अंबाड़ी स्थित प्रगति शिक्षा मंदिर जूनियर हाईस्कूल में बालिका सुरक्षा समिति का गठन किया गया। वॉरियर गर्ल्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित बैठक में छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और कानूनी सहायता के प्रति जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य सोनम माथुर ने बताया कि समिति का उद्देश्य छात्राओं की समस्याएं सुनना, उन्हें उचित मार्गदर्शन देना और जरूरत पड़ने पर कानूनी सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग करना है। कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि विद्यालय या अन्य किसी स्थान पर परेशानी होने पर वे समिति के सदस्यों से संपर्क कर अपनी बात रख सकती हैं। उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया। बताया कि वॉर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.