विकासनगर, अगस्त 3 -- Vikasnagar News: सेलाकुई,संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अक्षय गोस्वामी ने कांग्रेस पर छह वर्ष पुरानी वीडियो को सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल कर राजनीतिक माहौल बनाने का आरोप लगाया।

प्रेस वार्ता में आरोप सेलाकुई प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास जनता के सामने रखने के लिए कोई नया मुद्दा नहीं है, इसलिए पुरानी वीडियो को फिर से प्रचारित किया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष गोस्वामी ने बताया कि संबंधित वीडियो करीब छह वर्ष पहले उस समय बनाई गई थी, जब वह कांग्रेस में थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कार्यशैली और संगठन की कार्यप्रणाली से निराश होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सहसपुर वि...