Vikasnagar News: छह माह से बंद एक्स-रे सेवा, चकराता अस्पताल में मरीज बेहाल
विकासनगर, जुलाई 28 -- Vikasnagar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता में पिछले करीब छह माह से एक्स-रे सेवा बंद होने के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग की और चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। फरवरी माह में चकराता में तैनात एक्स-रे टेक्नीशियन के सेवानिवृत्त होने के बाद से अस्पताल में नियमित एक्स-रे सेवा ठप पड़ी है। बाद में एक नए टेक्नीशियन की तैनाती तो हुई, लेकिन वह एक-दो दिन ड्यूटी करने के बाद अनुपस्थित हो गए। वर्तमान में उनके मेडिकल अवकाश पर होने की जानकारी दी जा रही है। मंगलवार को जब स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे तो प्रभारी चिकित्साधिकारी विभागीय बैठक के सिलसिले में कालसी गए हुए थे। इस दौरान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.