विकासनगर, अगस्त 14 -- Vikasnagar News: कोतवाली क्षेत्र के शंकरपुर में घर से मोबाइल और 38 हजार रुपये से भरा पर्स चोरी होने की घटना का सहसपुर पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन और 35 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी करीब एक सप्ताह पहले ही जेल से रिहा हुआ था। कोतवाल प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि 11 अगस्त 2026 को वाजिद पुत्र कलीम निवासी शंकरपुर ने कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उसके घर में घुसकर मोबाइल फोन और पर्स चोरी कर ले गए। पर्स में 38 हजार रुपये रखे थे। शिकायत पर पुलिस ने तत्काल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही ...