Vikasnagar News: चोरी के मामले में समझौते के बाद आरोपी महिला बरी
विकासनगर, जुलाई 7 -- Vikasnagar News: न्यायिक मजिस्ट्रेट विकासनगर की अदालत ने चोरी और चोरी का सामान रखने से जुड़े एक मामले में शिकायतकर्ता और आरोपी के बीच हुए समझौते के आधार पर आरोपी महिला को दोषमुक्त कर दिया। मामले में थाना सहसपुर में वर्ष 2019 में दर्ज मुकदमें में आरोपी सुषमा थपलियाल पर चोरी के आरोप लगाए गए थे। सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि चोरी गया सामान उसे वापस मिल चुका है तथा आरोपी से उसका समझौता हो गया है। उसने स्पष्ट किया कि वह अब मुकदमे की कार्रवाई आगे नहीं चलाना चाहता और मामले को समाप्त किए जाने पर उसे कोई आपत्ति नहीं है। सहायक अभियोजन अधिकारी की ओर से भी न्यायालय को अवगत कराया गया कि संबंधित धाराएं दंड प्रक्रिया संहिता के तहत न्यायालय की अनुमति से समझौता योग्य हैं। दोनों पक्षों की सहमत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.