Vikasnagar News: चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में घूम रहे दो युवक गिरफ्तार
विकासनगर, अक्टूबर 23 -- Vikasnagar News: सेलाकुई पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद की है। दोनों आरोपी चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे थे। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार सेलाकुई निवासी राजकुमार पुत्र बनारसी दास ने 16 अक्तूबर को थाने में तहरीर देकर बताया था कि 14 अक्तूबर को दुर्गा कॉम्प्लेक्स सेलाकुई से उनकी बाइक चोरी हो गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान गुरुवार रात को धूलकोट तिराहे से दो आरोपियों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान मनोज कुमार (23) निव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.