विकासनगर, सितम्बर 8 -- Vikasnagar News: चिह्नीकरण की लंबित मांग को लेकर मंगलवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों का गुस्सा फूट पड़ा। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच पछवादून के बैनर तले बड़ी संख्या में आंदोलनकारियों ने बाबूगढ़ से तहसील मुख्यालय तक विरोध जुलूस निकाला। तहसील मुख्यालय पहुंचने के बाद आंदोलनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द चिह्नीकरण की प्रक्रिया बहाल नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। मंच के महासचिव जयकृष्ण सेमवाल ने कहा कि चिह्नीकरण की प्रक्रिया लंबे समय से लंबित होने के कारण पात्र राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को उनके अधिकारों से वंचित होना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: विकासनगर में चिह्नीकरण की लंबित मांग पर आंदोलनकारियों का प्रदर्शन, सरकार क...