Vikasnagar News: चिरमिरी टॉप पर छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान
विकासनगर, सितम्बर 21 -- Vikasnagar News: स्वच्छता सेवा पखवाड़े के तहत सोमवार को छावनी परिषद चकराता की ओर से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चिरमिरी टॉप के सनराइज-सनसेट प्वाइंट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुख्य अधिशासी अधिकारी रिपु दमन सिंह के नेतृत्व में कैंट इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं और छावनी के कर्मचारियों ने अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान चिरमिरी टॉप के बुग्याल क्षेत्र में जगह-जगह फैली प्लास्टिक की बोतलें, डिस्पोजेबल प्लेट, चम्मच और अन्य कचरा एकत्र किया गया। एकत्र कचरे को निस्तारण के लिए चकराता स्थित स्वच्छता पार्क भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.