Vikasnagar News: चालान का संदेश भेजकर युवक के खाते से उड़ाए 1.87 लाख रुपये
विकासनगर, अक्टूबर 13 -- Vikasnagar News: चालान कटने का झांसा देकर साइबर ठगों ने विकासनगर निवासी एक युवक के बैंक खाते से 1.87 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में वार्ड नंबर सात, मंडी चौक बाबूगढ़, विकासनगर निवासी आकाश कुमार ने बताया कि नौ अक्टूबर की रात करीब नौ बजे उनके पिता के मोबाइल फोन पर चालान से संबंधित एक संदेश आया था। उनके पिता ने संदेश की जांच करने के लिए उसे आकाश के मोबाइल पर भेज दिया। आकाश ने जब अपने मोबाइल पर संदेश खोलकर देखा तो फोन में एक अनजान अनुप्रयोग डाउनलोड हो गया। इसके बाद उनका मोबाइल फोन हैक हो गया। आरोप है कि साइबर ठगों ने गूगल पे के माध्यम से उनके खाते से दो बार में 93500-93500 रुपये निकाल लिए। इस तरह खाते से कुल 1.87 लाख रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.