विकासनगर, अगस्त 19 -- Vikasnagar News: खत कौरू स्थित श्री चालदा महाराज मंदिर परिसर की दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त हुई दीवार के पुनर्निर्माण की उम्मीद जगी है। श्री चालदा महाराज सेवा समिति खत कौरू के प्रतिनिधिमंडल ने जिला पंचायत देहरादून के उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह से मुलाकात कर मंदिर की क्षतिग्रस्त दीवार के शीघ्र पुनर्निर्माण की मांग रखी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने समिति को जिला पंचायत के माध्यम से दीवार के पुनर्निर्माण का आश्वासन दिया। श्री चालदा महाराज सेवा समिति खत कौरू के अध्यक्ष सीताराम चौहान के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य जिला पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह से मिले। प्रतिनिधिमंडल ने कचटा स्थित श्री चालदा महाराज मंदिर प्रांगण की दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त हुई दीवार के कारण मंदिर परिसर में उत्पन्न हो रही समस्याओं से उन्हें अ...