विकासनगर, अगस्त 7 -- Vikasnagar News: मसूरी-त्यूणी-चकराता मार्ग पर हाल ही में कराया गया डामरीकरण गुणवत्ता को लेकर सवालों के घेरे में आ गया है। बीते माह छावनी बाजार चकराता से बस स्टैंड तक सड़क का डामरीकरण कराया गया था, लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने के महज चार दिन बाद ही सड़क की परत उखड़ने लगी। पहली ही बरसात ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खोल दी। वर्तमान में चकराता पोस्ट ऑफिस से बस स्टैंड गेट नंबर-1 तक सड़क कई स्थानों पर उखड़ चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बदहाल है शंकरगढ़-जोरवट-बेरुई मार्ग, 15 वर्षों से मरम्मत का इंतजार स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह डामर उखड़ने से दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान हैं। बर...