Vikasnagar News: चार दशक बाद भी किराए के भरोसे आयुर्वेदिक चिकित्सालय
विकासनगर, जुलाई 15 -- Vikasnagar News: औद्योगिक नगरी सेलाकुई में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि 80 के दशक में स्थापित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय आज भी अपना स्थायी भवन नहीं पा सका है। करीब चार दशक से यह चिकित्सालय किराए के भवनों में संचालित हो रहा है और अब एक बार फिर भवन खाली करने की नौबत आ गई है। लगातार भवन बदलने की मजबूरी ने न केवल मरीजों की परेशानी बढ़ाई है, बल्कि चिकित्सालय की पहचान भी प्रभावित की है। कई स्थानीय लोगों को यह तक पता नहीं रहता कि आयुर्वेदिक चिकित्सालय इस समय किस स्थान पर संचालित हो रहा है। वर्तमान में चिकित्सालय पुराने पोस्ट ऑफिस के पास एक किराए के भवन में चल रहा है, लेकिन यहां के भवन स्वामी ने भी भवन खाली करने को कह दिया है। मकान मालिकों द्वारा समय-समय पर भवन खाली करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.