Vikasnagar News: चन्द्रबनी में निर्माणाधीन झाझरा-आशारोड़ी फोरलेन का विधायक ने किया निरीक्षण
विकासनगर, जुलाई 23 -- Vikasnagar News: सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने गुरुवार को चन्द्रबनी क्षेत्र के पट्टियों के अंतर्गत चोटीवाला मंदिर के समीप एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन झाझरा से चन्द्रबनी होते हुए आशारोड़ी तक फोरलेन सड़क परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों से विधायक को अवगत कराया। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और जनहित से जुड़े मुद्दों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित एनएचएआई अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को निर्माण कार्य के कारण किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। विकास कार्यों में गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.