Vikasnagar News: चकराता में 17 सितंबर को होगा जनजातीय युवा महोत्सव
विकासनगर, सितम्बर 10 -- Vikasnagar News: युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग चकराता-कालसी की ओर से 17 सितंबर को चकराता में जनजातीय युवा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में जनजातीय क्षेत्र के युवाओं को लोक संस्कृति, पारंपरिक कला और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। महोत्सव में लोक नृत्य, लोक गीत, पारंपरिक वेशभूषा एवं आभूषण प्रदर्शन, पारंपरिक पाक कला तथा काष्ठ कला एवं हस्तशिल्प की प्रतियोगिताएं होंगी। लोक नृत्य में 15 और लोक गीत में 10 प्रतिभागी वाद्य यंत्रों सहित हिस्सा ले सकेंगे। अन्य प्रतियोगिताओं में भी निर्धारित संख्या में प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में विकासखंड चकराता एवं कालसी के जनजातीय क्षेत्र के मूल निवासी ही प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतिभागियों को सुबह साढ़े नौ बजे निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा। प्रस्तुति के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.