Vikasnagar News: चकराता में नशे के खिलाफ निकली जागरूकता रैली
विकासनगर, अक्टूबर 5 -- Vikasnagar News: चकराता, संवाददाता। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत सोमवार को कोतवाली पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कैंट स्कूल चकराता के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान बाजार में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। रैली के बाद गुलाब सिंह चौक पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। देहरादून से आए संभव परिवार मंच के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कलाकारों ने युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। पुलिस ने आमजन से नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करने की अपील की। साथ ही युवाओं को नशे से दूर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.